कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी जताया शोक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी जताया शोक
खबर खास, शिमला :
प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई. डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आई.डी. भंडारी का आज हृदयाघात से निधन हो गया।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.डी. भंडारी ने राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा से किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के पूर्व डीजीपी आई डी भंडारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया हैं । प्रतिभा सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0