पत्नी मित्रा घोष के साथ निपुण वाटिका का अवलोकन किया, जिला प्रशासन की नई पहल की प्रशंसा की राज्यपाल ने मिड-डे-मील में बने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया
पत्नी मित्रा घोष के साथ निपुण वाटिका का अवलोकन किया, जिला प्रशासन की नई पहल की प्रशंसा की राज्यपाल ने मिड-डे-मील में बने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी पत्नी एवं प्रदेश की प्रथम महिला मित्रा घोष के साथ रोहतक स्थित सेक्टर - 3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन की नई पहल के तहत आरंभ की गई निपुण वाटिका का अवलोकन किया तथा विद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के विकास व अन्य संसाधनों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की।
राज्यपाल ने अपनी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ निपुण वाटिका का अवलोकन किया। महामहिम राज्यपाल ने विद्यार्थियों से मौके पर संवाद किया।
निपुण वाटिका में जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल टीचिंग-लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने निपुण वाटिका में सम्पर्क टीवी, ओड ईवन, मात्रा चक्र, ग्लोब, समूह बनाना, अबेकस, आकृति बनाना, अक्षर ज्ञान आदि के बारे में बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने निपुण वाटिका में केक काटकर बच्चों को केक भी खिलाया। उन्होंने निपुण वाटिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वाटिका में उपलब्ध सुविधाओं से बच्चों को पढ़ने में मदद मिलेगी तथा वे रूचि लेकर पढ़ेंगे।
राज्यपाल ने चखा मिड-डे-मील
प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी पत्नी के साथ मिड-डे-मील में पकाए गए भोजन का स्वाद चखा तथा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर खाना पकाने वाली महिलाओं से बातचीत की तथा स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने विद्यालय परिसर में शौचालयों, पेयजल सुविधा, बैठने की सुविधा का अवलोकन किया तथा मौके पर कक्षा अध्यापिकाओं से संवाद भी किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0