प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में भावुक माहौल के बीच किया गया, जहां परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में भावुक माहौल के बीच किया गया, जहां परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
खबर खास | लखनऊ
प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा माहौल बेहद भावुक रहा, जहां परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। अपर्णा यादव के पिता और प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं और चिता को मुखाग्नि दी।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी इस मौके पर मौजूद रहीं।
अंतिम संस्कार के दौरान शिवपाल सिंह यादव को दोनों बेटियों को ढांढस बंधाते हुए देखा गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे शोक में डूबे नजर आए। पूरे समारोह के दौरान माहौल गमगीन बना रहा और यादव परिवार से जुड़े समर्थकों की बड़ी भीड़ उमड़ी।
अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले अपर्णा यादव अपने पति को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं।
उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर और बेबी रानी मौर्य ने पुष्पांजलि अर्पित की, वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0