हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने गौ सेवा और पशुधन के संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कई नई योजनाओं की घोषणा की। पंचकूला में आयोजित गौ सेवा सम्मान समारोह में उन्होंने गौशालाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार गौवंश संरक्षण और पशुपालन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रही है।