ऑरेंज अलर्ट जारी, 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक और 60 किमी/घंटा तक हवाओं की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट जारी, 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक और 60 किमी/घंटा तक हवाओं की चेतावनी
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार (28 अप्रैल) से मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में हीटवेव की कोई संभावना नहीं है।
सोमवार को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया और यह औसतन सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, लगभग 20 जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, एसबीएस नगर (नवांशहर), कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं, जहां गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0