दोनों स्थानों पर सुरक्षा कड़ी, सर्च ऑपरेशन जारी
दोनों स्थानों पर सुरक्षा कड़ी, सर्च ऑपरेशन जारी
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमकी का मामला सामने आया है। इस बार कंट्रोल रूम में एक कॉल के जरिए सूचना दी गई कि DC ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को विस्फोट से उड़ाया जाएगा। अलर्ट मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। आसपास के इलाकों को भी घेर लिया गया है और कड़ी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि एहतियात के तौर पर पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है। DC ऑफिस और यूनिवर्सिटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह कॉल किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हो सकती है। फिर भी पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0