बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के पीएम श्री स्कूलों के लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करना था।
बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के पीएम श्री स्कूलों के लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करना था।
खबर खास, नई दिल्ली :
भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSEL) और हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग के बीच कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री संजय कुमार, आईएएस, सचिव, DoSEL, भारत सरकार ने की। इस अवसर पर धीरज साहू, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार भी उपस्थित रहे।
हरियाणा की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विजय सिंह दहिया, आईएएस, प्रधान सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया। उनके साथ वर्षा खांगवाल, आईएएस, राज्य परियोजना निदेशक; डॉ. मयंक वर्मा, एचसीएस, संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक; डॉ. बलकिशन यादव, सलाहकार (योजना) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के पीएम श्री स्कूलों के लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करना था। हरियाणा सरकार ने लगभग 200 करोड़ परियोजनाओं का प्रस्ताव सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया।
इन प्रस्तावों का उद्देश्य पीएम श्री स्कूलों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें उत्कृष्टता के केंद्र बनाना है। इन में स्कूल भवन और अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार, खेल सुविधाओं का विकास, कौशल विकास (स्किलिंग) सुविधाओं की स्थापना, स्कूलों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना, नवाचार क्लब (इनोवेशन क्लब) की स्थापना, रोबोटिक्स और एआई प्रशिक्षण की शुरुआत, दिव्यांग बच्चों (CWSN) के लिए विशेष योजनाएं, ताकि उनका नामांकन बढ़े और वे मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ सकें।
बैठक के दौरान भारत सरकार ने हरियाणा सरकार की विभिन्न सराहनीय पहलों की प्रशंसा की। इनमें कुशल बिजनेस चैलेंज (जो छात्रों में उद्यमिता कौशल विकसित करने के लिए है), सरकारी स्कूलों के छात्रों के इसरो दौरे और आईसीएमआर के साथ मिलकर शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।
प्रधान सचिव दहिया ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में 250 पीएम श्री स्कूल हैं, जिनमें लगभग 1.5 लाख छात्र पढ़ते हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य इन स्कूलों को उत्कृष्ट मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और हरियाणा को जल्द प्रस्तावित फंड प्राप्त होगा। इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों के लिए बेहतर व आधुनिक शिक्षा सुनिश्चित होगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0