विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 108 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 425 स्थानों पर छापेमारी की है
विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 108 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 425 स्थानों पर छापेमारी की है
पंजाब पुलिस ने 54 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ का इलाज करवाने के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में से नशीले पदार्थों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की नशों के विरुद्ध मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 128वें दिन, पंजाब पुलिस ने 110 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 3.8 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफ़ीम और 906 किलोग्राम भुक्की बरामद की। इससे सिर्फ़ 128 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 20,878 हो गई है।
यह कार्यवाही डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।
विवरण सांझे करते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 108 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 425 स्थानों पर छापेमारी की है और राज्य भर में 78 एफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 475 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडीकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी)-लागू करने से पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाओ ’ के हिस्से के तौर पर आज 54 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0