मोदी चला रहे वन मैन शो, जिसका फायदा दो-तीन अरबपतियों को : राहुल गांधी
मोदी चला रहे वन मैन शो, जिसका फायदा दो-तीन अरबपतियों को : राहुल गांधी
खबर खास, नई दिल्ली :
कांग्रेस पार्टी मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी करने का विरोध सड़कों पर उतर कर करेगी। इस बात की जानकारी शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी। उन्होंने कहा कि मोदी को गांधी के सरनेम से दिक्कत है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला कैबिनेट और राज्यों से बिना पूछे ही ये फैसला लिया गया है। मोदी वन मैन शो चल रहे है, मोदी जी जो करना चाहते हैं करते हैं। इसका पूरा फायदा 2-3 अरबतियों को मिल रहा है। इसका नुकसान ग्रामीण इलाकों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ योजना नहीं थी, पर राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट था। यानी इससे देश के करोड़ों लोगों को मिनिमम वेज (न्यूनतम आय) मिलती थी। मनरेगा बंद करना डायरेक्ट राइट बेस्ड के कॉन्सेप्ट पर आक्रमण है। ये जो पैसा लिया जा रहा है, वो राज्यों से छीनकर केंद्र सरकार ले रहा है। ये पावर और फाइनेंस का कान्ट्रैक्शन है। ये फैसला सीधे पीएम हाउस से लिया गया है।
वहीं, बैठक में खरगे ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि सर की प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कम करने की सुनियोजित साजिश है। घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट न हटें। उन्होंने कहा कि मनरेगा को सोनिया गांधी की टीम ने दिया था। लाखों परिवारों का भरण-पोषण दिया। मनरेगा नहीं तो लाखों लोग मर जाते। कांग्रेस हर हाल में मनरेगा की रक्षा करेगी। मजदूरों के अधिकारों के लिए हम संघर्ष करेंगे। केंद्र सरकार ने बिना सलाह के मनरेगा को खत्म किया।
मनरेगा से राष्ट्रपिता गांधी का नाम हटाना। उनका अपमान है। क्योंकि सोनिया गांधी, मनमोहन जी ने मनरेगा को कानून बनाया था। हमने हक दिया। आप नाम बदल रहे हैं। आप केवल गांधी परिवार ही नहीं। इनको महात्मा गांधी का भी नाम नहीं पसंद हैं। गांधी सरनेम से सरकार को दिक्कत है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0