प्रिंयका एक सप्ताह से छराबड़ा में हैं मौजूद
प्रिंयका एक सप्ताह से छराबड़ा में हैं मौजूद
खबर खास, शिमला :
राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी सोमवार को शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी शाम 5 बजे के करीब छराबड़ा पहुंची, जहां पर वह अगले चार-पांच दिन बिताएंगी। वह अगले कुछ दिन बेटी प्रियंका गांधी के साथ आराम करेंगी। लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी बीते एक सप्ताह से छराबड़ा में ही हैं। अपने इस निजी दौरे के दौरान सोनिया और प्रियंका का किसी भी कांग्रेस नेता से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है।
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे के दृष्टिगत पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं और पुलिस गश्त बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार, दिल्ली से सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर में आई। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे शिमला के छराबड़ा पहुंची, जहां पर प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में घर बना रखा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0