अपने गृह जिले बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे पवार, लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला विमान जलकर हुआ खाक
अपने गृह जिले बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे पवार, लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला विमान जलकर हुआ खाक
खबर खास, मुंबई :
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थ। बुधवार सुबह करीबन 8.45 बजे उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पवार के पीएसओ, दो पायलट एक महिला क्रू सदस्य समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। हालांकि अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर विमान पूरी तरह से जल गया है.
अजीत पवार की महाराष्ट्र पंचायत चुनाव को लेकर बारामती में जनसभा थी जिसे संबोधित करने वह बारामती जा रहे थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक पायलट ने सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने 'मेडे' कॉल भी नहीं किया था।
वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्टी और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है। अजित के चाचा शरद पवार बारामती हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, जहां सभी शव लाए गए हैं।
इसके अलावा एएआईबी यानि एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी वीएसआर वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना हो गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0