सम्मानित होने के बाद बोले लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह
सम्मानित होने के बाद बोले लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह
खबर खास, शिमला :
ब्रिटिश संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉडॅ्र्स में विश्व बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह को “सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद विक्रमादित्य ने कहा कि यह सम्मान न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हिमाचल प्रदेश और उसके नागरिकों की सामूहिक आस्था, परिश्रम और गौरव का प्रतीक भी है।
उन्होंने कहा कि “ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में विश्व बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। यह प्रमाण है कि हिमाचल का एक पुत्र भी वैश्विक मंच पर अपने प्रदेश का गौरव बढ़ा सकता है। हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के माननीय सदस्य लॉर्ड रम्मी रेंजेर के करकमलों से यह सम्मान प्राप्त करना हिमाचल की पवित्र मिट्टी और वहाँ के हर नागरिक के विश्वास का सम्मान है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार वे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और गुरुजनों को समर्पित करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें सदैव प्रेरित किया।
मंत्री ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि— “यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ जनसेवा की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मेरा संकल्प है कि हिमाचल के विकास, उसकी युवा शक्ति, उसकी सांस्कृतिक अस्मिता और हर आम हिमाचली की आशाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँ। यह पुरस्कार वास्तव में हर हिमाचली का है, और यही मेरे लिए सबसे बड़ा गौरव है।”
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0