इस अवसर पर डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री तथा हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री तथा हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री भी उपस्थित थे ।
खबर खास, शिमला :
आज लोक भवन, शिमला में होली का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री खविंदर सिंह सुक्खू ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और बधाई देकर इस उत्सव की खुशियां साझा कीं।
मुख्यमंत्री अपनी पत्नी एवं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर के साथ राज्यपाल और प्रदेश की प्रथम महिला जानकी शुक्ल को शुभकामनाएं देने लोक भवन पहुंचे। सौहार्द और प्रसन्नता के इस माहौल में, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है। इस अवसर पर डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री तथा हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री भी उपस्थित थे ।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि रंगों का यह त्योहार हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करेगा। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0