बीते साल 24 सितंबर को लेह हिंसा के बाद हुई थी कार्रवाई, जोधपुर जेल किया था शिफ्ट
बीते साल 24 सितंबर को लेह हिंसा के बाद हुई थी कार्रवाई, जोधपुर जेल किया था शिफ्ट
खबर खास, जोधपुर :
केंद्र सरकार ने आज, शनिवार को लद्दाख के इंजीनियर, शिक्षा व पर्यावरण विद व सामाजिक कार्याकर्ता सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए यानि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट हटा दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। गृह मंत्रालय के अनुसार, सोनम ने एनएसए एक्ट के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है।
सुबह करीबन दस बजे उनकी पत्नी गीतांजलि जोधपुर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। फिर दोपहर सवा एक बजे पत्नी के साथ एक निजी गाड़ी से जेल से निकले।
दरअसल, सोनम के अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह हिंसा हुई थी। दो दिन बाद 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें फौरन जोधपुर शिफ्ट कर दिया था। 170 दिन से वे जोधपुर जेल में हैं। अब उनकी रिहाई होगी।
केंद्र ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट में वांगचुक की याचिका पर अंतिम सुनवाई से दो दिन पहले लिया। अदालत ने कहा कि सुनवाई के दौरान वह उन वीडियो और फोटो को देखेगा, जिनके आधार पर सरकार ने उन पर एनएसए लगाया था।
वहीं, केंद्र सरकार ने कहा कि यह फैसला लद्दाख में शांति, स्थिरता और संवाद का माहौल बनाने के लिए लिया गया है। लद्दाख में विभिन्न समुदायों और नेताओं के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों का असर छात्रों, नौकरी चाहने वालों, व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा था। क्षेत्र की चिंताओं को दूर करने के लिए हाई-पावर्ड कमेटी के जरिए बातचीत जारी रहेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0