हरियाणा फिल्म महोत्सव एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जो न केवल हरियाणा की संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाओं को भी नई पहचान देगा। यह उदगार हरियाणा के युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता, खेल मंत्री गौरव गौतम ने आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के टैगोर सभागार में हरियाणा फिल्म महोत्सव 2025 का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।