जाट सभा की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय
जाट सभा की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय
खबर खास, चंडीगढ़ :
जाट सभा चंडीगढ़ / पंचकूला के प्रधान डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को खोखला कर रहा है , यदि इस पर समय रहते काबू नहीं किया गया तो देश फिर से ग़ुलाम बन सकता है। युवाओं को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए आगामी 31 मई को जाट सभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर का सम्मलेन किया जाएगा।
डॉ मलिक ने यह जानकारी आज जाट सभा की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी।
जाट सभा के प्रधान डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि इस सम्मलेन के प्रचार एवं इसके सुचारु रूप से संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए सभा के सदस्यों के सुझावों के आधार पर सम्मेलन के 7 विषयों एवं 7 मुख्य वक्ताओं के नामों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि ड्रग क्लासिफिकेशन, भारत वर्ष में लागू कानून, ड्रग की लत एवं उससे छुटकारा पाकर उन्हें पुनः स्थापित करना, ड्रग के प्रभाव, मनुष्य-स्वास्थ्य एवं ड्रग्स, ड्रग्स एब्यूज का दायरा, शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित सभी इंस्टीच्यूट में ड्रग्स एब्यूज पर जागरूकता इत्यादि विषयों को फाइनल किया गया।
आज की इस बैठक में इस राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए ‘लोगो’ और स्लोगन ‘आओ नशा मुक्त भारत का निर्माण करें’ का भी चयन किया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0