मनव सुथार ने झटके 10 विकेट; देवदत्त पडिक्कल ने 211 रनों की पारी से चमके; गॉल में भारत की शानदार जीत
मनव सुथार ने झटके 10 विकेट; देवदत्त पडिक्कल ने 211 रनों की पारी से चमके; गॉल में भारत की शानदार जीत
ख़बर ख़ास | नई दिल्ली
भारत ने बुधवार को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला भारत के लिए बेहद खास था क्योंकि यह उसका 600वां टेस्ट मैच था।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो 24 साल के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए—जिसमें श्रीलंका की दूसरी पारी के 6 विकेट शामिल हैं। वहीं, मैच में कुल 211 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका की टीम पांचवें दिन 75 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मानव सुथार ने अगले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने सोनल दिनुशा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा को आउट करके श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 199 रन कर दिया।
सुथार ने अपने अगले ओवर में केशरा नुवांता को आउट करके श्रीलंका की पारी समेट दी और भारत को 165 रनों से जीत दिला दी।
मैच का संक्षिप्त हाल:
पहली पारी (भारत): भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे पडिक्कल ने 230 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल (82 रन) के साथ 162 रनों की साझेदारी की। ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रनों का योगदान दिया, जिससे भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवांता ने 3 विकेट लिए।
पहली पारी (श्रीलंका): श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई। सोनल दिनुशा ने 168 गेंदों में 100 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। भारत के लिए सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके।
दूसरी पारी (भारत): भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने 69 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की आक्रामक पारी खेली। पडिक्कल ने 44 और राहुल ने 35 रन बनाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0