कई जिलों में बारिश दर्ज; आईएमडी ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी
कई जिलों में बारिश दर्ज; आईएमडी ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी
खबर खास | शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, हालांकि मौसम विभाग ने 9 और 10 मई को प्रदेश में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। सराहन में सबसे अधिक 25.7 मिमी बारिश हुई, जबकि खदराला में 14 मिमी और रोहड़ू में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रामपुर, चौपाल, चंबा, कोटखाई, कुफरी और कल्पा सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 11 मई को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 12 और 13 मई को राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। 14 और 15 मई को भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0