पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख  जताते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर संपूर्ण देश शोकाकुल है। एक छोटे से गांव से निकलकर डॉक्टर मनमोहन सिंह ने  दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई की और सेवाएं दी।