डा. राजीव बिंदल तीसरी बार हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बन गए हैं। शिमला के पीटरहॉफ में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राजीव बिंदल के नाम की आधिकारिक घोषणा की। बिंदल के अलावा आठ राष्ट्रीय परिषद सदस्य के नाम का भी ऐलान किया गया।
खबर खास, शिमला :

गौर रहे कि कोरोना काल में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बिंदल पर मामला दर्ज हुआ था। तब उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद ही जय राम और बिंदल के रिश्तों में खटास आ गई थी।
अब राजीव बिंदल के कंधों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ तालमेल बैठाकर साल-2027 के चुनाव जीतने की बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि साल 2017 में पूर्व CM जयराम ठाकुर ने राजीव बिंदल को मंत्री नहीं बनाया था। जनवरी 2020 में पार्टी हाईकमान ने बिंदल को BJP अध्यक्ष बनाया। मगर जयराम सरकार में ही कोरोना काल में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बिंदल पर FIR हुई। तब उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। इन वजह से राजनीति के जानकार जयराम ठाकुर और बिंदल के रिश्तों में खटास बताते हैं।
Comments 0