स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी के बाद दिया गया अवकाश
स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी के बाद दिया गया अवकाश
खबर खास | बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान इसकी घोषणा की। यह छुट्टी स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए दी गई है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त को स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी रहेगी। इसी को देखते हुए 17 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को राहत मिल सके।
इससे कुछ दिन पहले शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 15 अगस्त को खुला रखने के निर्देश जारी किए थे। विभाग ने स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने के निर्देश दिए थे।
शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, स्कूलों और विद्यार्थियों को जिला, उपमंडल और तहसील स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी भाग लेना था। सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को अपने-अपने जिलों के सरकारी स्कूलों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया था।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद छात्रों और शिक्षकों को अगले कार्य दिवस पर अवकाश मिलने से राहत मिलेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0