हिमाचल पुलिस सर्विस के 60 अधिकारियों का भी किया तबादला
हिमाचल पुलिस सर्विस के 60 अधिकारियों का भी किया तबादला
खबर खास, शिमला :
प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार को अतिरिक्त कार्यभार और एचपीएस के 61 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं।
बैच 1996 के आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं शिमला लगाया है। वह पहले भी इस पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। बैच 2004 के आईपीएस एवं पुलिस महानिरीक्षक आर्म्ड पुलिस एवं प्रशिक्षण शिमला प्रेम कुमार ठाकुर को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अकादमी, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान शिमला लगाया है। 2008 बैच के आईपीएस एवं प्रिंसिपल, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, डरोह कांगड़ा डॉ. डीके चौधरी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम धर्मशाला, उप पुलिस महानिरीक्षक जेल शिमला अनुपम शर्मा को उप पुलिस महानिरीक्षक क्राइम सीआईडी शिमला लगाया है।
उप पुलिस महानिरीक्षक लॉ एंड ऑर्डर शिमला रंजन चौहान को उप पुलिस महानिरीक्षक लीव रिजर्व राज्य मानवाधिकार आयोग शिमला, एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को एसपी शिमला अनिवार्य प्रतीक्षा अधिकारी पुलिस मुख्यालय शिमला, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय शिमला मानव वर्मा को पुलिस अधीक्षक अनिवार्य प्रतीक्षा अधिकारी पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया है।
एसपी चंबा अभिषेक यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय शिमला, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन को एसपी लगाया गया है। एसपी किन्नौर अभिषेक एस. को एसपी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया है। एएसपी लीव रिजर्व मंडी सचिन हिरेमठ को एसपी विजिलेंस मंडी जोन, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बद्दी अभिषेक को को शिमला, अदिति सिंह को एसपी विजिलेंस धर्मशाला, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) करसोग गौरवजीत सिंह को उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नादौन हमीरपुर और उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परवाणू मेहर पंवार को ASP शिमला लगाया गया है।
चार आईपीएस को अतिरिक्त कार्यभार
राज्य सरकार ने राज्य पुलिस विभाग में चार सीनियर आईपीएस अधिकारियों को एडिशनल चार्ज सौंपा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी ज्ञानेश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्पेशल टास्क फोर्स शिमला का एडिशनल चार्ज दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस ब्यूरो शिमला बिमल गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (आर्म्ड पुलिस एवं प्रशिक्षण) शिमला का एडिशनल चार्ज दिया गया। बिमल गुप्ता अब राज्य की सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण इकाई की भी जिम्मेदारी देखेंगे।
उप पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे शिमला गुरदेव चंद शर्मा को उप पुलिस महानिरीक्षक लॉ एंड ऑर्डर शिमला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक (नॉर्दर्न रेंज), धर्मशाला सौम्या संबशिवन को प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0