होने वाली जीवन संगिनी पंजाब विवि में प्रोफेसर, 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी शादी
होने वाली जीवन संगिनी पंजाब विवि में प्रोफेसर, 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी शादी
खबर खास, चंडीगढ़/ शिमला:
हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री और हिमाचल के छह बार के सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका विवाह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होने जा रहा है। इसका कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है।
विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पूर्व उनकी शादी राजस्थान में हुई थी लेकिन किसी कारणवश बात नहीं बनी और दोनों की राहें जुदा हो गईं। अब लगभग छह साल के बाद विक्रमादित्य ने परिणय सूत्र में बंधने का फैसला किया है। उनकी पत्नी चंडीगढ़ के सेक्टर दो निवासी जोतिंदर सिंह सेखो और ओपिंद्र कौर की पुत्री हैं और पीयू में साईकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफैसर हैं।
गौर रहे कि राजनीति में आने से पहले विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान उनकी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही अमरीन कौर से दोस्ती हुई। यह दोस्ती आठ-नौ साल पुरानी बताई जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0