हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस वर्ष जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जबकि किन्नौर, लाहौल-स्पीति और उत्तरी चंबा के कुछ क्षेत्रों में सामान्य वर्षा दर्ज हो सकती है।