एसपी सोलन को एसपी शिमला लगाया, ऊना व मंडी के भी बदले एसपी
एसपी सोलन को एसपी शिमला लगाया, ऊना व मंडी के भी बदले एसपी
खबर खास, शिमला :
हिमाचल सरकार ने बीती देर शाम प्रदेश के 12 आईपीएस व एक एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अलावा सोलन, शिमला, ऊना और मंडी के एसपी भी बदले गए हैं।
एसपी सोलन गौरव सिंह को शिमला का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। जबकि डीआईजी प्रमोट किए गए शिमला के पूर्व एसपी संजीव कुमार गांधी को अभी पोस्टिंग मिलनी बाकी है। साल 2020 बैच के आईपीएस सचिन हिरेमथ को एसपी ऊना तथा इसी बैच के तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को एसपी सोलन लगाया गया है, जबकि साल 2006 बैच के एचपीएस विनोद कुमार को मंडी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
2006 बैच के आईपीएस एवं तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को आईजी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस शिमला लगाया गया है। साल 2008 बैच के आईपीएस डॉ. डीके चौधरी को आईजी ट्रेनिंग सेंटर डरोह, कांगड़ा भेजा गया है। वहीं, नार्दर्न रेंज धर्मशाला की डीआईजी एवं साल 2010 बैच की आईपीएस सौम्या सांबशिवन को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह की प्रिंसिपल का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। एसपी साइबर क्राइम शिमला रोहित मलपानी को डीआईजी साइबर क्राइम शिमला लगाया गया है।
एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय डॉ. रमेश चंदर छाजटा को डीआईजी जेल का जिम्मा दिया गया है। डीआईजी देवाकर शर्मा को इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी धर्मशाला, कांगड़ा लगाया गया है। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा को एसपी विजिलेंस ब्यूरो मंडी, एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला अरविंद चौधरी को कमांडेंट चौथी बटालियन आईआरबी जंगलबेरी नियुक्त किया गया है। एसपी ह्यूमन राइट्स कमीशन शिमला संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल का एडीसी लगाया गया है।
एसपी ऊना अमित यादव और एसपी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी धर्मशाला रमन शर्मा को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों की तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0