इस बार सिरसा डेरे में ही रहेगा राम रहीम
इस बार सिरसा डेरे में ही रहेगा राम रहीम
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के रोहत की सुनारिया जेल में साध्वियों के यौन उत्पीड़न और पत्रकार की हत्या मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15वीं बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है और वह डेरा सच्चा सौदा, सिरसा में ही रहेगा। इससे पहले गुरमीत राम रहीम 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने जेल से बाहर आया था।
सोमवार को राम रहीम को लेने के लिए सिरसा डेरे से लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंचा, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर और दो अन्य गाड़ियां शामिल थीं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह सुनारिया जेल से सिरसा डेरे के लिए निकला। दोपहर 2:45 बजे वह सिरसा पहुंचा।
वहीं, इस बारे में डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि हर कैदी का पैरोल और फरलो का अधिकार होता है। इसके तहत कैदी को एक साल में 70 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो मिलती है। ऐसा नहीं है कि इस पैरोल और फरलो का लाभ सिर्फ गुरुजी को मिलता है। खुराना ने दावा किया कि कानूनी दायरे के अंदर ही गुरुजी हर बार पैरोल या फरलो पर बाहर आते हैं। अब उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। वह इस दौरान सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0