आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से पांच आईएएस और 15 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अनीश यादव को हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गनौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विक्रम को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तथा ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। वे हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक भी रहेंगे। सचिन गुप्ता को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के प्रशासक तथा शहरी सम्पदा, रोहतक अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है आईएएस अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है।
वहीं, एचसीएस अधिकारियों में अमित कुमार-1 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना, वीरेंद्र चौधरी को जिला परिषद कुरुक्षेत्र तथा डीआरडीए कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मनीष कुमार लोहान को खान एवं भूविज्ञान विभाग तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। सुरेंद्र सिंह-2 को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
वेद प्रकाश को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डबवाली; भूपेंद्र सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पलवल तथा अश्वीर सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बरवाला लगाया गया है।संजीव कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बावल नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारी अनमोल को सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। ज्योति नागपाल को सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम; सपना यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हिपा गुरुग्राम; हनी बंसल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फरीदाबाद तथा श्री अंकित कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहाना नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारी चिनार को स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
हरि राम को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन नियुक्त किया गया है।
एचसीएस अधिकारी श्री शंभू तथा श्री मनोज कुमार-1 और अप्रतिम सिंह के नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वे अपना कार्यभार छोड़ने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0