हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जुआ और सट्टेबाज़ी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विधानसभा में हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इससे मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग पर भी लगेगी लगाम
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जुआ और सट्टेबाज़ी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विधानसभा में हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सैनी ने विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लाये गए हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 पर चर्चा के दौरान सदन को अवगत करवाया कि जुआ और सट्टेबाज़ी से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। लोगो को इससे बचाने के लिए एक सख्त क़ानून बनाने की आवशयकता है इसलिए यह विधेयक सदन में लाया गया है।
सैनी ने कहा कि कई बार जुआ और सट्टेबाज़ी का इस्तेमाल वातावरण बदलने और राजनैतिक लाभ उठाने के लिए भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग पर भी लगाम लगेगी। विधेयक के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त सजा के साथ- साथ भारी जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक में दोषी की अर्जित संपत्ति को ज़ब्त करने का प्रावधान भी रखा गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0