फोकल प्वाइंट थाने के पास हुआ हादसा; मोड़ लेते समय चालक बच्ची को नहीं देख पाया, पुलिस ने शुरू की जांच
फोकल प्वाइंट थाने के पास हुआ हादसा; मोड़ लेते समय चालक बच्ची को नहीं देख पाया, पुलिस ने शुरू की जांच
खबर खास | जालंधर
जालंधर में बुधवार दोपहर फोकल प्वाइंट थाने के पास एक दर्दनाक हादसे में चार साल की बच्ची रोशनी की ट्रक के नीचे कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रोशनी अपनी बहन के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मोड़ ले रहा था और सड़क पर चल रही बच्ची पर उसकी नजर नहीं पड़ी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
मोड़ लेते समय हुआ हादसा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। हादसे की सूचना मिलने पर बच्ची के पिता पिंकू और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मोड़ लेते समय चालक बच्ची को देख नहीं पाया, जिसके चलते यह घातक दुर्घटना हुई।
रोशनी का परिवार मूल रूप से किसी दूसरे राज्य का रहने वाला है और फिलहाल जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में रह रहा है।
पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के शव को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया।
पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की आगे जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0