मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत* कहा, युवा शिक्षा के साथ-साथ कोई हुनर व विदेशी भाषा भी सीखें
मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत* कहा, युवा शिक्षा के साथ-साथ कोई हुनर व विदेशी भाषा भी सीखें
खबर खास, चंडीगढ़ :
केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दें। हुनर के साथ-साथ वे दूसरी भाषाओं को सीखें और देश की जड़ों से जुड़े रहें। आत्मनिर्भर बनकर खुद के साथ-साथ परिवार व देश की चिंता करें। केंद्रीय मंत्री शनिवार को करनाल में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड की ओर से आयोजित पंचजन्य 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 210 युवाओं को विदेश (दुबई) जाने के लिए ऑफर लेटर दिए गए।
मनोहर लाल ने कहा कि पहले चरण में 225 युवाओं का इजराइल के लिए चयन हुआ। इनमें से 180 वहां गए। अभी वहां से 10 हजार लोगों की मांग और आई है। दूसरे चरण में अब 210 युवाओं का चयन हुआ है। सरकार की ओर से युवाओं को पासपोर्ट, वीजा के साथ-साथ विदेश में सुरक्षा की गारंटी भी सुनिश्चित की जा रही है, जबकि डंकी रूट से जाने वालों को किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं मिलती।
मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी मात्र दो प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद रक्षा बलों में हरियाणा के जवानों की भागीदारी लगभग दस प्रतिशत है, जो प्रदेश के युवाओं की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को छात्र जीवन से ही अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने की दिशा में निरंतर प्रयास करने चाहिए।
विदेश जाकर हरियाणा की छवि चमकाने का काम करें युवा
खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए आयाम खुले हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने पहल की है। तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने युवाओं के हितों के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन कर नौकरियों में बिना पर्ची, बिना खर्ची व्यवस्था लागू की।
विदेशी भाषाओं को लिए कोचिंग जल्द
विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार ने इस मौके पर कहा कि सरकार युवाओं के साथ है। ट्रेनिंग से लेकर चयन तक हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भविष्य में युवाओं को जर्मन, जापानी, अंग्रेजी, फ्रैंच आदि भाषाएं सिखाने के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए फॉरन लेंग्वेज पॉलिसी जल्द अमल में लाई जाएगी जिसके तहत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सेंटर खोले जाएंगे, एक सेंटर करनाल में भी खोला जाएगा। यूके के साथ फरवरी में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0