महाभारत धरा के 48 कोस के तीर्थों पर गीता महोत्सव का रंग जमेगा। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व जींद जिले के सभी 182 तीर्थों पर गीता वाणी की गूंज सुनाई देगी। गीता पाठ के साथ तीर्थों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ-साथ 48 कोस के तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता पाठ व गीता यज्ञ का आयोजन होगा।