हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए युवा पीढ़ी को महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इसके लिए हमें युवाओं को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने चाहिए। इस कार्य को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के साथ-साथ आर्य समाज की तरफ से चलाए जा रहे अन्य गुरुकुल संस्थानों द्वारा भी बखूबी से किया जा रहा है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि आज युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। बिना खर्ची-पर्ची के योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि युवा आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है। जिस भी चैलेंज को पूरा करना चाहते हैं, हमारी सरकार उसमें आपका पूरा साथ देगी। फिर चाहे शिक्षा की बात हो, स्किल डेवलपमेंट की बात हो, स्वयं रोजगार के लिए मदद की बात हो अथवा विदेश में जाने की बात हो, हर कदम पर सरकार आपको अति-आधुनिक ज्ञान व कौशल प्रदान करने व आर्थिक सहायता भी देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रयागराज तीर्थ की तर्ज पर गीतास्थली कुरुक्षेत्र को भी स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इस कर्मस्थली को पुर्णतय स्वच्छ बनाने के लिए वे स्वयं भी स्वच्छता अभियान में श्रमदान करेंगे। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सुझाव पर 18 सेक्टरों में बांटा जाएगा और 27 नवम्बर से पहले शहर को पुर्णतय स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत विकसित हरियाणा बनाने के संकल्प में राज्य को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज स्वच्छता दूत के रूप में कुरुक्षेत्र में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का महान संदेश दिया
हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार के रूप में आकर पूरे विश्व को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए। पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जीवन में धारण कर हर समस्या का समाधान संभव हो सकता है।
युवा होनहार कलाकार नंदिनी ने वेस्ट मेटरियल को कलाकृति में बदलकर आत्मनिर्भर होने का उदाहरण पेश किया हैं। इस कलाकार की वॉल पेन्टिग, ऑयल पेंन्टिग व वेस्ट मेटरियल से बने डेकोरेटिव मॉडल पर्यटकों को अपनी तरफ सहजता से आकर्षित करते हैं।
कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य मंच पर द्रौपदी के रुप में नजर आएंगी। यह फिल्म अभिनेत्री पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मे आएंगी। इस फिल्म अभिनेत्री ने स्वयं महोत्सव में आने का वीडियो क्लिप भी जारी किया है।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के शुभ अवसर पर एक विशेष प्रतियोगिता "मेरा प्रिय गीता श्लोक" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो भगवद गीता के श्लोकों से प्रेरित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर चुके हैं। इस अनूठी पहल के माध्यम से प्रतिभागी न केवल अपने अनुभवों को साझा कर सकेंगे, बल्कि भगवद गीता के शाश्वत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई प्रदेशों में ताऊ बलजीत की देशी घी की जलेबी मशहूर हो चुकी है। इस जलेबी का बेलगांव, कर्नाटक, पांडुचेरी, हैदराबाद, गोवा, शिमला, देहरादून, मेरठ, पंथ नगर, लुधियाना सहित अन्य प्रदेशों के लोग बेसब्री के साथ इंतजार करते है।
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024