प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता होंगे शामिल वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एंव लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य ने दी जानकारी
प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता होंगे शामिल वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एंव लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य ने दी जानकारी
खबर खास, शिमला :
' प्रदेश के छह बार के सीएम रहे दिवंगत वीरभ्रद सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक मैदान रिज मैदान में किया जाएगा।' इस बात की जानकारी आज, बुधवार को यहां वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की सहमति और प्रदेश नेतृत्व के परामर्श पर उनके पिता और प्रदेश के पूर्व सीएम की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्तूबर को पुनर्निर्धारित किया गया है। विक्रमादित्य ने बताया कि इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी स्वास्थ्य ठीक होने पर समारोह में सम्मिलित हो सकती हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से प्रदेशवासियों, समस्त श्रद्धालुजनों एवं मीडिया को इस ऐतिहासिक समारोह के लिए आमंत्रित किया है।
गौर रहे कि पहले यह कार्यक्रम दिवंगत वीरभद्र सिंह के जन्मदिन 23 जून को प्रस्तावित था। लेकिन प्रदेश में आई भीषण वर्षा व प्राकृतिक आपदा तथा राज्य में हुई जान-माल की भारी क्षति को देखते हुए, ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस महत्त्वपूर्ण समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था। तब राजा वीरभद्र सिंह की परंपरा का सम्मान करते हुए, फाउंडेशन ने इस आपदा के समय राहत कार्यों में अपना योगदान देते हुए 11 लाख की राशि उपायुक्त मंडी को उन बच्चों की शिक्षा के लिए अर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0