विदेश यात्रा के बाद विधान सभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात थी।
विदेश यात्रा के बाद विधान सभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात थी।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिवालय में स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें हिन्दुओं के पवित्र तथा पौराणिक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। गौरतलब है कि विदेश यात्रा के बाद विधान सभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात थी।
इस अवसर पर पठानियां ने मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देते हुए उनके सुखद तथा समृद्व जीवन की कामना की। पठानियां ने मुख्यमंत्री को अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान हुए कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी तथा इस यात्रा की देश तथा प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में महतता की जानकारी सांझा की। मुख्यमंत्री ने भी विधान सभा अध्यक्ष को दीपावली की शुभकामनाएँ दी तथा उनकी सकुशलता की कामना की।
इससे पूर्व संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने भी विधान सभा सचिवालय पहुँचकर विधान सभा अध्यक्ष को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0