डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक समूह ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस समूह में भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के दो अधिकारी और हिमाचल प्रशासनिक सेवा व संबंध सेवाओं के 2025 बैच के 19 अधिकारी शामिल थे।