मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार को 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक 2022 में रजत पदक, पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत पदक, पैरा एशियन गेम्ज चीन-2023 में स्वर्ण पदक तथा वर्ल्ड गेम्ज पुर्तगाल 2022 में रजत पदक हासिल किया था।