इस तरह नदी के करीब जाकर किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देना है। लेकिन पर्यटक हैं कि मानते ही नहीं।
इस तरह नदी के करीब जाकर किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देना है। लेकिन पर्यटक हैं कि मानते ही नहीं।
खबर खास, मनाली :
पर्यटन नगरी मनाली इन दिनों सैलानियों से गुलजार रहती है। दूर दराज और देश विदेश से आए पर्यटक यहां पहुंचकर खूब मस्ती भी करते हैं। इसके अलावा वह ब्यास किनारे पहुंचकर उसकी ठंडी लहरों का मजा भी लेते हैं। इसी दौरान हमारे कैमरामैन आकिल खान ने एक दंपति को अपने कैमरे में कैद किया जो ब्यास किनारे अपने बच्चे के साथ मौज मस्ती कर रहा है। इस तरह नदी के करीब जाकर किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देना है। लेकिन पर्यटक हैं कि मानते ही नहीं।
गौर रहे कि 2014 में भी आंध्र प्रदेश के कुछ छात्र मनाली के दौरे के दौरान ब्यास में अठखेलियां कर रहे थे। उसी दौरान लारजी पनबिजली परियोजना के बांध से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास में अचानक बाढ़ आ गई और इसमें 24 छात्र बह गए थे और सभी की जान चली गई थी। इस घटना के बाद नदी के किनारे सावधानी बरतने और सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता भी बढाई गई थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0