पठानियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबुती तथा संगठन को नई ऊर्जा व ताकत देने में उनकी भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
पठानियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबुती तथा संगठन को नई ऊर्जा व ताकत देने में उनकी भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव राज सिंह पाटिल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
अपने शोक सन्देश में पठानियां ने कहा कि शिव राज पाटिल कांग्रेस के कद्दावर नेता थे तथा महाराष्ट्र राज्य के बड़े नेताओं में शुमार थे। पठानियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबुती तथा संगठन को नई ऊर्जा व ताकत देने में उनकी भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
पठानियां ने कहा कि कई दशकों तक उनका मार्गदर्शन तथा नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को मिलता रहा जिससे उनके समय में कांग्रेस पार्टी तथा संगठन महाराष्ट्र व देश में मजबुती के साथ आगे बढ़ते रहे।
उन्होने कहा कि शिव राज पाटिल भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से हैं जिन्होंने पाँच दशकों से अधिक समय तक देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। वे अपनी शांत, सुसंस्कृत और गरिमामयी छवि के लिए जाने जाते थे। लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल और वरिष्ठ संसदीय नेता के रूप में उनका राजनीतिक सफर भारतीय राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।
पठानियां ने शोक संतप्त परिवार तथा उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0