यही युवती पहले अश्लील चैट का आरोप लगा है चुकी, सोशल मीडिया में वीडियो डालकर आखिरी दम तक लड़ने की कही बात
यही युवती पहले अश्लील चैट का आरोप लगा है चुकी, सोशल मीडिया में वीडियो डालकर आखिरी दम तक लड़ने की कही बात
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज शर्मा एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। बीते साल उनपर अश्लील चैट का आरोप लगाने वाली युवती ने अब विधायक से अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। सोशल मीडिया में उसने अपने रोते हुए एक वीडियो डालकर आखिरी दम तक लड़ने की बात कही थी।
इस बारे में विधायक हंसराज शर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए युवती के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की बात कही। उनका कहना है कि पहले भी लड़की अपने आरोपों से कोर्ट में मुकर चुकी है। वह किसी के इशारे पर कार्य कर रही है। वहीं, इसके बाद युवती ने सोशल मीडिया पर बीती शाम को भी एक नया वीडियो डालकर विधायक को कठघरे में खड़ा किया है। इस मामले में ठियोग से माकपा के पूर्व विधायक राकेश सिंघा जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता से मिलने जा रहे हैं।
आरोप है कि जल शक्ति विभाग ने विधायक के कहने पर लड़की के घर के पानी का कनेक्शन काट दिया था। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया है। बीते साल भी यह मामला उठा था लेकिन तब लड़की ने अदालत में बयान बदल दिया था। यह लड़की चुराह के ही एक भाजपा नेता की बेटी बताई जा रही है जो बूथ अध्यक्ष है। बीते साल अगस्त में भी यह मामला खूब सुर्खियों में रहा। वहीं, विधायक ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारा खराब करने की साजिश बताया तो लड़की ने सभी सबूत अदालत में देने की बात कही है।
बीते साल इसी युवती ने आरोप लगाया था कि विधायक ने चैट कर उससे उसकी अश्लील फोटो मांगी थी। लेकिन मामले ने जब तूल पकड़ा तो लड़की अदालत में जाकर बयान से मुकर गई।
दो दिन पूर्व लड़की ने सात मिनट से ज्यादा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह निरंतर रो रही है। वह अपने परिवार को जान का खतरा बताती है। लड़की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है और कहती है कि पुलिस समझौता करने को कहती है। लड़की आखिरी दम तक लड़ने की बात कह रही है। वह कहती है कि विधायक की वजह से उसका परिवार बर्बाद हो गया है।
लड़की के आरोपों का विधायक हंसराज भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर जवाब देते हैं। उन्होंने कहा- बेटी जो आरोप लगा रही है, उससे वे आहत हैं। उन्होंने कहा- बीते साल भी लड़की ने ऐसे आरोप लगाए थे। इसके बाद तीन जजों के सामने मुकर गई। हंसराज ने कहा कि लड़की किसी के इशारे पर साम्प्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है। मुसलमानों को बरगलाया जा रहा है। राजनीति से जुड़े लोग दंगे करवाना चाहते हैं। मुसलमानों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा- लड़की डेढ़ लाख का मोबाइल कैसे रख सकती है। ब्रांडेड कपड़े कैसे पहन सकती है। लड़की का मेडिकल होना चाहिए, वह कौन सी दवाएं या नशा करती है। विधायक ने कहा कि लड़की के खिलाफ वह मानहानि का दावा करेंगे।
वहीं, इसके बाद मामले में टवीस्ट आया और विधायक के आरोपों के जवाब में लड़की ने देर रात एक और वीडियो सोशल मीडिया में डाला। इसमें लड़की कह रही है कि उसने बीते साल जो बयान दिए थे, वह विधायक द्वारा डराने व धमकाने के बाद दबाव में आकर दिए। उन्हें विधायक के लोगों ने लिखकर दिया कि उसे क्या-क्या बोलना है। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे घबराकर उसने बयान दिया था। लड़की ने विधायक के कारोबार पर भी गंभीर सवाल उठाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0