स्टोन क्रशर से जुड़े कथित अवैध खनन और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है।
स्टोन क्रशर से जुड़े कथित अवैध खनन और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष के चाचा और भाई को स्टोन क्रशर से जुड़े कथित अवैध खनन और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मामले गिरफ्तार किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दोनों ने बुधवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। कल दोनों को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
गौर रहे कि इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुका है। जिसके बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली और दोनों को चार सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा खत्म हो रही थी जिसके बाद दोनों आरेापी उमेश शर्मा और प्रवीण कुमार आज अदालत में पेश हुए और आत्मसमर्पण कर दिया।
यह पूरा मामला स्टोन क्रशर संचालन में कथित अवैध खनन और दस्तावेजी अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच के दौरान पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में संबंधित क्रशर यूनिट्स पर छापेमारी की थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए थे, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जा रहे हैं। इस केस में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से दो को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है, जबकि विधायक के चाचा और भाई को अदालत से राहत नहीं मिली। पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर ही उनकी जमानत याचिकाएं लगातार खारिज होती रही हैं।
अगस्त 2025 में दर्ज किए इस मामले में दिसंबर में हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत खारिज कर दी थी, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन मामला सुजानपुर में दर्ज है। दोनों आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया था, जो आज पूरा हो रहा था। इसके बाद दोनों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0