हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में संगठनात्मक मंडल की संख्या को 74 से बढ़ाकर 171 कर दिया है। इसकी आधारिक सूचना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यहां दी। उन्होंने बताया कि जैसे कि केंद्र नेतृत्व की स्वीकृति के उपरांत भाजपा हिमाचल प्रदेश के 171 संगठनात्मक मंडल बन गए है, पहले इन मंडलों की संख्या 74 थी।