शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गर्वनर बनाया
शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गर्वनर बनाया
खबर खास, शिमला :
लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने गुरुवार देर रात इस बाबत आदेश जारी किए।
वहीं, लद्दाख और हिमाचल समेत नौ राज्यों में राज्यपाल बदले गए। यह फेरबदल पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. सीवी आनंद बोस के इस्तीफा देने के बाद किया गया। हिमाचल के नए गवर्नर कविंद्र गुप्ता जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर और जम्मू के मेयर रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें जुलाई 2025 में लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया।
उन्होंने पिछले साल 18 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के तीसरे उप राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने करीब 9 महीने तक इस पद सेवाएं दी और बीते रोज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के गवर्नर की जिम्मेदारी दी गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0