जिस वक्त हमला हुआ तब हैप्पी अपनी थार में जिम जा रहे थे। उनपर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई और उन्हें आठ गोलियां लगी।
जिस वक्त हमला हुआ तब हैप्पी अपनी थार में जिम जा रहे थे। उनपर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई और उन्हें आठ गोलियां लगी।
खबर खास, मोगा :
मोगा के गांव पट्टो हीरा सिंह के सरपंच हैप्पी को दिनदिहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि बाघा पुराना में फॉर्च्यूनर में आए पांच हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त हमला हुआ तब हैप्पी अपनी थार में जिम जा रहे थे। उनपर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई और उन्हें आठ गोलियां लगी।
मृतक के परिजनों को कहना है कि हैप्पी एक महिला को उसके पति से तलाक दिलाने और उसे कथित तौर पर हो रही प्रताड़ना से बचाने में मदद कर रहे थे। इसलिए उन्हें कई महीनों से धमकियां भी मिल रहीं थीं।
शुक्रवार सुबह 11 बजे जब हैप्पी अपनी थार गाड़ी में जिम जा रहे थे, तभी फॉर्च्यूनर में सवार 5 हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें उन्हें कई गोलियां लगीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गांधी ने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हैप्पी ने बतौर आजाद सरपंच का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0