किसान नेताओं ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा; केंद्र ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, किसानों ने कहा- मांगें लागू होने के बाद ही मानेंगे समाधान
किसान नेताओं ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा; केंद्र ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, किसानों ने कहा- मांगें लागू होने के बाद ही मानेंगे समाधान
खबर खास | गुरुग्राम
केंद्र सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के प्रयासों के तहत गुरुग्राम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब चार घंटे तक बैठक चली। बैठक रात करीब 11 बजे समाप्त हुई।
बैठक में विभिन्न राज्यों से 13 किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी 10 प्रमुख मांगों वाला विस्तृत मांगपत्र रखा और इन मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों की मांगों को संबंधित मंत्रियों के साथ चर्चा कर जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार की ओर से दिए गए जवाब से किसान फिलहाल संतुष्ट हैं।
हालांकि, किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि उन्हें अभी केवल आश्वासन मिले हैं। उनका कहना है कि किसानों की संतुष्टि तभी होगी, जब उनकी मांगों को वास्तव में लागू किया जाएगा। इसके बावजूद किसान नेताओं ने सरकार के मौजूदा रुख को पहले की तुलना में सकारात्मक बताया।
किसान नेता और सचिव हरदीप सिंह गिल ने कहा कि फिलहाल किसानों को केवल आश्वासन मिले हैं। देशभर के किसान तभी संतुष्ट होंगे, जब उनकी मांगें पूरी होंगी। आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा कि सरकार वास्तव में किसानों के हित में फैसले लेती है या नहीं।
गिल ने कहा कि यदि सरकार अगले 5 से 10 दिनों के भीतर उनकी दो से चार प्रमुख मांगों पर कार्रवाई करती है, तो इससे किसानों में यह भरोसा बढ़ेगा कि सरकार वास्तव में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब किसानों की नजर सरकार के अगले कदम पर है और आने वाले दिनों में मांगों पर होने वाली कार्रवाई ही बैठक के परिणाम को तय करेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0