ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए दी शहादत, शुक्रवार को गांव कुट्टाबाद पहुंचेगा पार्थिव शरीर
ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए दी शहादत, शुक्रवार को गांव कुट्टाबाद पहुंचेगा पार्थिव शरीर
खबर खास | सिरसा
हरियाणा के सिरसा जिले के कुट्टाबाद गांव निवासी जवान सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
जानकारी के अनुसार, सुखचैन सिंह की तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थी, जहां ड्यूटी के दौरान उनकी शहादत हुई। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को राजौरी से सिरसा लाया जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कुट्टाबाद ले जाया जाएगा।
दोपहर करीब 12 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है। जवान की अंतिम विदाई के लिए गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सैनिक बोर्ड कार्यालय के अधिकारियों ने जवान की शहादत की सूचना मिलने की पुष्टि की है।
कुट्टाबाद गांव के सरपंच बेअंत सिंह ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा गांव शहीद जवान के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि जवान की अंतिम विदाई के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0