तानाग्रा एयर फ़ोर्स बेस पर करतब के दौरान हुआ हादसा, विमान आग का गोला बना; हजारों दर्शक बाल-बाल बचे
तानाग्रा एयर फ़ोर्स बेस पर करतब के दौरान हुआ हादसा, विमान आग का गोला बना; हजारों दर्शक बाल-बाल बचे
ख़बर ख़ास | देश
ग्रीस में आयोजित वार्षिक एथेंस फ्लाइंग वीक एयर शो के दौरान एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एथेंस के उत्तर में स्थित तानाग्रा एयर फ़ोर्स बेस के पास ग्रीक एयर फ़ोर्स का टू-सीटर F-4 फैंटम फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार दोनों सैन्य पायलटों की मौत हो गई। घटना के बाद एयर शो में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, एयर शो में बड़ी संख्या में लोग सैन्य विमानों की कलाबाजियां देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान F-4 फैंटम जेट कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए प्रदर्शन कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान हवा में दाईं ओर मुड़ने के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और तेजी से नीचे गिर गया। कुछ ही पलों में विमान जमीन से टकराया और जोरदार विस्फोट के साथ आग का गोला बन गया।
हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। टक्कर की वजह से विमान दो हिस्सों में टूट गया और आसपास के जंगलों में भी आग फैल गई। राहत और बचाव अभियान के लिए बड़े पैमाने पर दमकल एवं हवाई संसाधनों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए 85 अग्निशामक दल, 29 फायर इंजन और 11 पानी गिराने वाले विमान एवं हेलीकॉप्टर तैनात किए गए।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए आयोजकों ने सप्ताहांत के लिए निर्धारित एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सबसे राहत की बात यह रही कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जगह दर्शकों के मुख्य क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर थी। इसके चलते हजारों दर्शकों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रीस के रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के लिए तीन दिन के शोक की घोषणा की है। हादसे में दोनों पायलटों की मौत ने ग्रीक वायुसेना में शोक की लहर पैदा कर दी है। दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और अधिकारियों ने कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0