सिक्किम सरकार की लॉटरी में बिमला देवी की निकली एक करोड़ रुपये की लॉटरी; दिहाड़ी मजदूर के परिवार में खुशी की लहर
सिक्किम सरकार की लॉटरी में बिमला देवी की निकली एक करोड़ रुपये की लॉटरी; दिहाड़ी मजदूर के परिवार में खुशी की लहर
खबर खास | कोटकपूरा
पंजाब के कोटकपूरा में महज 7 रुपये की लॉटरी टिकट ने एक दिहाड़ी मजदूर के परिवार की किस्मत बदल दी। परिवार की सदस्य बिमला देवी ने सिक्किम सरकार की लॉटरी में एक करोड़ रुपये का इनाम जीता है। इस खबर से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने भी परिवार को बधाई दी।
घरेलू सामान खरीदने गई थीं, साथ में ले ली लॉटरी टिकट
बिमला देवी ने लॉटरी के नतीजे घोषित होने से ठीक एक दिन पहले रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदी थी। वह शाम के समय रेलवे रोड पर घरेलू सामान खरीदने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने किस्मत आजमाने का फैसला किया और केवल 7 रुपये की लॉटरी टिकट खरीद ली।
उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इतनी छोटी-सी खरीदारी उनके परिवार की जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव ला सकती है।
नतीजे घोषित हुए तो एक करोड़ रुपये का निकला इनाम
अगली शाम जब लॉटरी के नतीजे घोषित किए गए, तो बिमला देवी की टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकला। लॉटरी स्टॉल के मालिक नरेश मोंगा ने परिवार को इस बड़ी जीत की जानकारी दी।
खुशखबरी मिलते ही परिवार के सदस्य अपनी खुशी साझा करने के लिए लॉटरी स्टॉल पर पहुंच गए। दुकानदार ने उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर इस खुशी के मौके का जश्न मनाया।
परिवार ने भांगड़ा डालकर मनाई खुशी
एक करोड़ रुपये का इनाम जीतने की खुशी में परिवार का उत्साह देखते ही बनता था। परिवार के सदस्यों ने भांगड़ा डालकर अपनी खुशी जाहिर की। आसपास के लोगों ने भी इस अप्रत्याशित जीत पर परिवार को शुभकामनाएं दीं।
बिमला देवी के पति दिहाड़ी मजदूर हैं और अपनी कमाई से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में 7 रुपये की टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम जीतना परिवार के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। यह छोटी-सी खरीदारी उनके जीवन का ऐसा यादगार पल बन गई है, जिसे परिवार लंबे समय तक याद रखेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0