मलबा हटाने का काम जारी, स्यानाचट्टी में कुछ होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा नदी का पानी
मलबा हटाने का काम जारी, स्यानाचट्टी में कुछ होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा नदी का पानी
खबर खास | बड़कोट
यमुनोत्री घाटी में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर ताजा भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर गिरने लगे, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। हाईवे चौड़ीकरण परियोजना में लगी निर्माण एजेंसी की मशीनों को तुरंत मलबा हटाने और मार्ग को दोबारा खोलने के लिए लगाया गया है।
लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है। आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी क्षेत्र में नदी का पानी बढ़कर कुछ होटलों की पहली मंजिल तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों और होटल व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी अपने मूल प्रवाह मार्ग से ही बह रही है। नदी ने न तो अपना रास्ता बदला है और न ही कोई नई धारा बनाई है, जिससे स्यानाचट्टी में बड़े स्तर की आपदा का तत्काल खतरा फिलहाल टल गया है।
प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और यमुनोत्री हाईवे को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। क्षेत्र में बारिश जारी रहने के कारण बचाव और एहतियाती उपाय भी लगातार जारी हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0