नीट-यूजी पेपर लीक और सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी-जीडी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित हुआ प्रदर्शन; बढ़ते जनसमर्थन के बीच सीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी में किया पहला बड़ा आंदोलन।
नीट-यूजी पेपर लीक और सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी-जीडी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित हुआ प्रदर्शन; बढ़ते जनसमर्थन के बीच सीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी में किया पहला बड़ा आंदोलन।
खबर खास | नई दिल्ली
शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हजारों समर्थकों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा नीट-यूजी पेपर लीक के साथ-साथ सीबीएसई, सीयूईटी और SSC-GD परीक्षाओं में सामने आए कथित विवाद और गड़बड़ियां रहीं।
अमेरिका से शनिवार सुबह लगभग 7:45 बजे दिल्ली पहुंचे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी प्रदर्शन में शामिल हुए। एयरपोर्ट पहुंचने के लगभग एक घंटे बाद वह बाहर निकले और सीधे प्रदर्शन स्थल की ओर रवाना हुए। हालांकि एयरपोर्ट से बाहर आने में हुई देरी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय अभिजीत दिपके के हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक पुस्तक दिखाई दी, जो बाद में प्रदर्शन का एक प्रतीकात्मक केंद्र बन गई। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए और देश की परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
जंतर-मंतर पर आयोजित यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी का पहला सार्वजनिक आंदोलन माना जा रहा है। हाल के महीनों में यह संगठन सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुआ है और इसे व्यापक जनसमर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कॉकरोच जनता पार्टी भविष्य में औपचारिक रूप से चुनावी राजनीति में प्रवेश करेगी या नहीं। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भारत में कई संगठन पहले जनआंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के जरिए पहचान बनाने के बाद राजनीतिक दलों में परिवर्तित हो चुके हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0