कपलर फेल होने और वेल्डिंग टूटने से कोच अलग हुए, S-2 डिब्बे के वॉशरूम हिस्से को नुकसान; कोई घायल नहीं
कपलर फेल होने और वेल्डिंग टूटने से कोच अलग हुए, S-2 डिब्बे के वॉशरूम हिस्से को नुकसान; कोई घायल नहीं
खबर खास | लुधियाना
नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार (6 जून 2026) को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के एक कोच के वॉशरूम के पास का हिस्सा तेज धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय प्रभावित स्थान के पास कोई यात्री मौजूद नहीं था और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन लुधियाना स्टेशन से रवाना होने की तैयारी कर रही थी। दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर (Coupler) अचानक फेल हो गया, जिससे कोच अलग हो गए और स्लीपर कोच के वॉशरूम वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा। तेज आवाज सुनकर कई यात्रियों को पहले लगा कि कोई विस्फोट हुआ है, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह ट्रेन नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) थी, जो शनिवार को नई दिल्ली से कटरा के लिए रवाना हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया गया, जबकि रेलवे इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त कोच की जांच शुरू कर दी।
लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे S-2 कोच में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोच के वॉशरूम के पास की वेल्डिंग कमजोर होने के कारण टूट गई, जिससे संरचनात्मक क्षति हुई। रेलवे इंजीनियरों का कहना है कि कोच काफी पुराना था और कमजोर वेल्डिंग के कारण यह हिस्सा अचानक टूट गया।
रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच जारी रखी है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है और आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0